CM Sukhu and CM Mann Talks
हिमाचल और पंजाब के बीच एंट्री टैक्स को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस मामले पर कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री ने एक्साइज विभाग से रिव्यू मांगा है। पंजाब में जिन लोगों को इस टैक्स से समस्या हुई है, उनके लिए समाधान निकाला जा रहा है। सबसे ज्यादा विरोध छोटे वाहनों के लिए टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये करने पर हो रहा है। इसे लेकर भी विचार चल रहा है। एक अप्रैल 2026 से बढ़ी दरें लागू होनी हैं।
पंजाब सरकार की भी शुल्क लगाने की पेशकश
पंजाब सरकार की ओर इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। पंजाब विधानसभा में भी यह मामला उठा था। पंजाब सरकार ने हिमाचल के वाहनों पर भी शुल्क लगाने की पेशकश की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर मामला सुलझाने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने कर एवं कराधान विभाग से एंट्री टैक्स को लेकर दोबारा से रिपोर्ट देने को कहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो राज्यों के बीच खड़े हुए इस विवाद को समाप्त करने के लिए हिमाचल एंट्री टैक्स में कुछ कमी कर सकता है।
राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए
इस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के पास टैक्स लगाने का अधिकार है। हिमाचल सरकार पंजाब सरकार के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं चाहता है। हिमाचल प्रदेश से भी बहुत गाड़ियां पंजाब जाती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के माध्यम से बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Mehatpur Sarpanch Murder Case: शाहकोट मेहतपुर के सरपंच हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



