हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य को बेहतर और आधुनिक सार्वजिनक परिवहन सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सैनी ने जगाधरी से नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। CM ने इस दौरान कहा कि इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 375 की जाएगी, जोकि अब 155 है।
CM ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर जिले को 50 बसें मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों से शहरोँ में वायु औऱ ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। यात्रियों को भी आरामदायक और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसोँ के संचालन से ईंधन की बचत होगी।
इसी साल करनाल, रोहतक, पंचकूला और रेवाड़ी, अंबाला व हिसार में भी ई-बस डिपो तैयार किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि हर बड़े शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराई जाए।
अन्य खबरें जानें –



