Yamunanagar में श्रद्धा-उल्लास से मना छठ महापर्व, CM सैनी हुए शामिल, यमुना तट पर की पूजा-अर्चना

यमुनानगर, 16 नवंबर यमुनानगर में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना नदी…

यमुनानगर

यमुनानगर, 16 नवंबर

यमुनानगर में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना नदी के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित कई भाजपा नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यमुनानगर में बनेंगे दो नए पक्के छठ घाट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ महापर्व केवल बिहार का पर्व नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है। आज देश के अलग-अलग राज्यों में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व मनाते हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अधिकतर शहरों में पक्के छठ घाटों का निर्माण करवाया है। यमुनानगर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नए पक्के घाट बनाए जाएंगे, ताकि छठ पर्व के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आस्था और तपस्या का महापर्व है छठ: CM सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन, त्याग और तपस्या का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में केवल सफलता के समय ही नहीं, बल्कि कठिनाइयों और समस्याओं के दौर में भी अपना विश्वास और धैर्य बनाए रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संबंध रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान पूरा यमुना तट छठी मैया के जयकारों और सूर्य उपासना से भक्तिमय नजर आया।

  अन्य खबरें जानें –

CM सैनी ने किया जगाधरी में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन, साल के अंत तक प्रदेश में दौड़ेंगी 375 ई-बसें

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *