Bihar News: महिलाओं के लिए बड़ा तोफा! सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी 20 बसों की सौगात, देखे तस्वीरें

CM Nitish gifts 20 buses to women: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को एक बड़ा तौहफा दिया है. पटना के साथ सूबे के कुछ…

CM Nitish gifts 20 buses to women: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को एक बड़ा तौहफा दिया है. पटना के साथ सूबे के कुछ और शहरों की महिलाओं के लिए पिंक बस की सेवा शुरू कर दी गई है.परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 01 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली.

Image 108

इस खास मौके पर परिवहन विभाग कि मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो आधी आबादी के लिए देवता है अब महिलाओं को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, इस बस में सिर्फ और सिर्फ महिला चलेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए इस बस में सभी सुविधाएं हैं और पूरी सुरक्षा के भी इंतजार मत किए गए हैं. इस बस में जल्दी महिला ड्राइवर और कंडक्टर की नियुक्ति भी कर दी जाएगी. पिंक बस जहां पटना में वहीं पूरी बिहार में आम जनता के लिए ब्लू बस की सेवा शुरू कर दी गई है.

Image 110

पहले चरण में कहां कितनी बसे चलीं
आपको बता दें पहले चरण में पटना में आठ बसों का संचालन किया जा रहा है. वहीं मुजफ्फरपुर में चार जबकि भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में दो-दो बसों का संचालन किया जा रहा है. दूसरे चरण के तहत कुल 80 और पिंक बसों के परिचालन की योजना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *