मेष(Aries Horoscope)- तेजी से सभी कार्य आगे बढ़ाने की सोच रखें. नवीन गतिविधियों से जुड़ेंगे. कामकाज में संतुलन बनाए रखेंगे. सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे. भाग्य सिद्धि के संकेत बने हुए हैं. मनोरंजक कार्यां में शामिल होंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- दबावपूर्ण परिस्थितियां बनी रह सकती हैं. सामान्य लाभ और परिणाम रहेंगे. जरूरी विषयों की सूची बनाएं. कामकाज में स्पष्टता लाएं. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें. व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें. रक्त संबंधियों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन(Gemini Horoscope)- समय पर कार्य पूरे करने की भावना बनाए रखें. करीबियों से शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. सबका साथ सहयोग पाएंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. साथी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकता है. निजी विषयों को हल करेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- कारोबार में धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं. सतर्कता व सजगता से कार्य करें. आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं. नीति नियम निरंतरता पर जोर दें. समय प्रबंधन से चलें. बजट पर नियंत्रण बनाए रखें. अनुशासन रखेंगे. परिश्रम से आगे बढ़ते रहेंगे. रोग उभर सकते हैं.
सिंह(Leo Horoscope)- आर्थिक वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि रखेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. शुभ समय को भुनाएंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में रुचि दिखाएंगे. नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- अपनों से संवाद में आत्मविश्वास बनाए रखेंगे. घर में सुख सुविधाओं पर फोकस रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं. अपनों को अनदेखा न करें. अहंकार और भावावेश से बचें. जरूरत के अनुरूप खर्च निवेश रखें. सौदेबाजी व अनुबंध में अच्छा करेंगे. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे.
तुला(Libra Horoscope)- चर्चा संवाद एवं आपसी मेलजोल पर जोर रखेंगे. सामाजिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी. बंधुजनों से भेंट के अवसर बनेंगे. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सहकारिता में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा. भव्य व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित करेंगे. सपरिवार हर्ष आनंद से रहेंगे. मेहमानों का आगमन रहेगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. खानपान प्रभावशाली रहेगा. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे.
धनु(Sagittarius Horoscope)- नए अवसरों को तलाशने की सोच रहेगी. रचनात्मक विषयों में आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. श्रेष्ठ कार्य आगे बढ़ाएंगे. परिजन सहयोगी रहेंगे. अपनों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे.रिश्ते बेहतर होंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. विविध मामले पक्ष में बनेंगे.
मकर (Capricorn Horoscope)- चतुराई एवं सूझबूझ से कदम उठाने का समय है. भूलचूक व लापरवाही में नुकसान की आशंका है. करियर कारोबार पूर्ववत रहेगा. दूर देश के मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे. कामकाज पर फोकस रखेंगे. न्यायिक मामलों में गलती करने से बचें.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- व्यवसायिक एवं आर्थिक उपलब्धियां बढ़त पर रहेंगी. उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी. निर्णय क्षमता में वृद्धि बनी रहेगी. कामकाज अनुकूल रहेगा. कार्यों को गति देंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. प्रशासन प्रबंधन के मामले पक्ष में रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. साख और प्रभाव में वृद्धि होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



