Mount Everest News: माउंट एवरेस्ट की चोटी से उतरते समय भारतीय पर्वतारोही की मौत, बिगड़ी तबीयत

Mount Everest News: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. 45 साल के भारतीय…

Mount Everest News: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. 45 साल के भारतीय पर्वतारोही सुब्रत घोष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान उनकी जान चली गई. दावा किया जा रहा है कि ऊंचाई संबंधी स्वास्थ्य समस्या होने पर भारतीय पर्वतारोही की जान गई.

हिमालयन टाइम्स अखबार के अनुसार, मृतक पर्वतारोही की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रत घोष (45) के रूप में हुई है. घोष 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान मरने वाले दूसरे विदेशी हैं.

खबर के अनुसार, ‘स्नोई होराइजन ट्रेक्स’ के प्रबंध निदेशक (एमडी) बोधराज भंडारी ने बताया कि घोष की मौत माउंट एवरेस्ट की चोटी के पास हिलेरी स्टेप के ठीक नीचे हुई. जानकारी के अनुसार, रात को लगभग 2 बजे सब्रत अपने गाइड के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे.

हालांकि, ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वो अचानक असहज महसूस करने लगे. हिलेरी स्टेप तक पहुंचने के बाद उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और हिलेरी स्टेप से नीचे गिरने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

हिमालयन डेटाबेस के अनुसार जब से एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू हुए तब से अब तक यहां 345 लोगों की मौत हो चुकी है. इस साल मार्च से मई के बीच एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 459 परमिट जारी किए गए थे. वहीं इस हफ्ते लगभग 100 पर्वतारोही शिखर पर पहुंच चुके हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *