ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीते कई दिनों से तबादलों को लेकर अनिल विज और सीएम ममोहर लाल के बीच खिंचातान चल रही है। वहीं अब अनिल विज को मनोहर लाल ने एक बड़ा झटका दे दिया है। सीएम ने सीआईडी विभाग को अपने हिस्से में ले लिया है। बाकायदा विभाग की वेबसाइट पर भी अब सीएम के विभागों में सीआईडी विभाग को जोड़ा गया है।
बता दें,हरियाणा में नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अनिल विज ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। हरियाणा में गृह विभाग अनिल विज के पास है। अनिल विज के पास गृह विभाग में पुलिस महकमा शामिल है। हालांकि सीआईडी विभाग को लेकर असमंजस थी, जो अब खत्म हो गई।

