कश्मीरी लड़कियों वाले बयान पर CM खट्टर को राहुल गांधी ने सुनाई खरी-खोटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कश्मीरी लड़कियों वाले बयान को लेकर मुश्किसों में फंस गए हैं। विपक्ष ने उन पर हमला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कश्मीरी लड़कियों वाले बयान को लेकर मुश्किसों में फंस गए हैं। विपक्ष ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। हालांकि  सीएम ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, मैने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटी की तरह मानता हूं।

अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खट्टर के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि, हरियाणा के सीएम खट्टर का कश्मीरी महिलाओं पर बयान दिखाता है कि आरएसएस की सालों की ट्रेनिंग से शख्स असुरक्षा, निराशा और कमजोर मानसिकता का है। महिलाएं संपत्ति की तरह नहीं हैं, जिसके मालिक पुरुष हैं।

khattar

बता दें, एक कार्यक्रम में कश्मीर की लड़कियों पर मजाकिया तौर पर उन्होंने कहा था कि, हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम लोग कश्मीर से बहू लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *