ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:इनेलो में हलका और शहरी प्रधानों की नियुक्तियां की गई हैं। इनेलो सुप्रीमों ओपी चौटाला के निर्देशों पर पार्टी प्रधान महासचिव और प्रदेशाध्यक्ष बीरबील दास ढालिया ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को और ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।
हलका प्रधानों में अम्बाला सिटी की जिम्मेदारी जसविंद्र सकराहों को, इसराना की राजेंद्र रोड़ को, महम की तुलसी ग्रेवाल को, गढ़ी सांपला किलोई की चौधरी करतार सिंह को, बहादुरगढ़ की पप्पू पूर्व सरपंच कानोंदा को, बादली की हरेंद्र सिलाणा को और हलका झज्जर की जिम्मेदारी जय सिंह उर्फ आतम को सौंपी गई है। शहरी प्रधानों में प्रवीन तोमर को पानीपत शहर और खेमचंद भारद्वाज को बहादुरगढ़ की कमान सौंपी गई है।

