ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सीएम मनोहर लाल के कश्मीर से लड़कियां लाने के विवादित बयान पर अब विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी अब सीएम की इस टिप्पणी पर विवादित बयान दे डाला है।
जयहिंद ने कहा है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, बीजेपी देश और प्रदेश में दंगे करवा सकती है। इतना ही नहीं नवीन जयहिंद ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कोठे भी खुलवा सकती है।
नवीन जयहिंद ये तक कह डाला कि सीएम अपनी शादी करवाने के चक्कर में हैं, इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं। लेकिन उनको बता दो कि अब घोड़ी पर बैठने का समय नहीं है, बल्कि कंधो पर जाने का समय है। नवीन जयहिंद ने कहा है कि खट्टर और विज कुवारों की चिंता छोड़ें और पहले अपनी शादी करवाएं।

