पिछली सरकारों ने भाई- भतीजावाद किया, हमने हरियाणा के लोगों को परिवार मान कर किया काम – सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनता को संबोधित करते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने अनियमितता की है, दूसरी सरकारों ने जनता के हित में कुछ नहीं किया। हमने जनता के लिए काम किया। हमने पांच सालों में हरियाणा के लोगों को परिवार मानकर सेवा की है। विकास के काम बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास के काम किए हैं। सीएम ने बताया कि सैंकड़ों करोड़ों रुपये के हर विधानसभा में काम किए हैं।

cm rally1

सीएम ने कहा कि पहले राजनीति में राजनेता अपने परिवार के लिए काम करते थे, पर हमने संकल्प लिया राजनीति के माध्यम से मुकाम पाया और हमने पांच साल काम किए, तो जनता ने प्यार दिया। जींद के चुनाव ने दिशा बदल दी। ई गवर्नेंस के माध्यम से लोगों के लिए सुविधा की और उनका भटकना बंद किया, इससे लोगों को फायदा हुआ। दलाल और बीचौलियों के कुर्ते- पजामें खुटियों पर टंगा दिए, सीधा जनता से संपर्क बनाया।

cm in rally1

हमने सरकारी नौकरियां दी और जिनकों नहीं मिली उनको स्कील की नौकरी दी। 5.5 लाख नौजवानों को रोजगार मिला। महिलाओं के लिए उजवला स्कीम से हमने महिलाओं के लिए काम किया क्योंकि धूएं से उनकी आंखें खराब होती थी। 9 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया।

cm in rally2

आने वाले 5 सालों में हर रसोई में पीने का साफ पानी, हर रसोई में पानी, नल होगा ताकि दूर से पानी न लाना पड़े।  ईज ऑफ डूयिंग बिजनेस में काम किया। आज जनता प्यार दे रही है। आपने लोकसभा में 10 सीटें जीताकर पीएम की झोली में डाली हैं। रोहतक में सब कहते थे कि नहीं जित सकते, लेकिन वहां भी जीते। अब पीएम मोदी के आशीर्वाद से 75 पार का लक्ष्य पूरा करेंगे।

cm in rally3

हालांकि काम बहुत किए, पर अभी भी बहुत काम पड़े हैं गरीब, किसान और सभी के लिए बहुत से काम करने हैं। किसी भी इलाके में पानी की कमी है, उसे दूर करेंगे। उम्मीद है जनता आशीर्वाद देगी, जिससे आगे बढ़ेगे। बहुत देश हमें फोलो कर रहे हैं, हम सबसे आगे हरियाणा को लाएंगे। पीएम का आशीर्वाद मिले, ताकि सरकार बनाकर जनता की सेवा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *