ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने योग करने आए युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी घटना के बाद ही मौके से फरार हो गया। मामला पानीपत के गांव बापौली गांव का है।
बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह 27 वर्षीय राकेश सुबह करीब 5 बजे योग करने आया था कि तभी अचानक एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो छोटी बच्चियां भी हैं।


