ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के लैंडिंग से पहले संपर्क टूटने पर जहां पूरा देश निराश है, वहीं पाकिस्तान के नेता भारत का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि अन्य देश भारत की तारीफ कर रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं। इसरो के इस अभियान की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी तारीफ हो रही है।
वहीं पाकिस्तान की अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने भी भारत के इस अभियान की तारीफ है और बधाई दी है। pakistan नमीरा सलीम ने कहा कि मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई देती हूं।

