Ferozepur Clash: फिरोजपुर में वोटिंग के आखिरी दो मिनटों में झगड़ा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने 

Ferozepur Clash: फिरोजपुर में नगर परिषद चुनावों के दौरान पूरे राज्य में सुबह से कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसी बीच जीरा में…

Ferozepur Clash: फिरोजपुर में वोटिंग के आखिरी दो मिनटों में झगड़ा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने 

Ferozepur Clash:

फिरोजपुर में नगर परिषद चुनावों के दौरान पूरे राज्य में सुबह से कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसी बीच जीरा में भी मतदान लगभग शांतिपूर्ण ढंग से चला, लेकिन आखिरी दो मिनटों में वार्ड नंबर नौ में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की नाक पर गंभीर चोट लगी। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हड्डी (Ferozepur Clash) टूटने की आशंका है। जीरा के वार्ड नंबर नौ में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मीनाक्षी मनचंदा चुनाव लड़ रही थीं। दूसरी तरफ, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की तरफ से सरबजीत कौर पूरे दिन मैदान में थीं।

वोटिंग खत्म होने के कुछ मिनट पहले हंगामा

बताया जा रहा है कि, शाम को पाँच बजने में सिर्फ़ किछ मिनट बचे थे। आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता, सतीश कुमार, एक लड़की को अपने वोट के साथ वोट डलवाने के लिए लाया। उस लड़की का आधार कार्ड उनके मोबाइल में था। उसकी फोटोकॉपी उनके पास थी। इस पर, कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी मनचंदा के पति, अशोक मनचंदा ने आपत्ति जताई। सतीश कुमार ने कहा कि आपने भी कुछ देर पहले फोटोकॉपी पर वोट डलवाया था, या फिर मुझे दोनों वोट रद्द करवाने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस बात पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। यह कहा-सुनी हाथापाई में बदल गई और अशोक मनचंदा तथा उनके साथियों ने सतीश कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें सतीश कुमार की नाक पर गंभीर चोट लगी।

नाक की हड्डी टूटने की आशांका

घटना के बारे में पता चलने पर, आम आदमी पार्टी के जीरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश कटारिया मौके पर पहुँचे। सतीश कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया। कराया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी अस्पताल जीरा में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, मरीज़ की नाक का एक्स-रे कराने के लिए कहा गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Vigilance Bureau Action in Bhiwani: भिवानी महिला थाना में SHO और ASI लिव-इन विवाद 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *