मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामित्व योजना से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए की स्वामित्व पोर्टल की लॉन्च किया।इस पोर्टल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी घर बैठे स्वामित्व पोर्टल पर दर्ज करवा सकतें हैं। इस पोर्टल पर संपत्ति संबंधी आपत्तियां एवं शिकायतें भी आम लोग दर्ज करवा सकते हैं।
रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल पर मिलेंगी सभी सेवाएं
इस पोर्टल से नागरिक अपने मकान और प्लॉट का विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे तथा गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि 2018-19 में हरियाणा सरकार द्वारा स्वामित्व योजना शुरू की गई थी जिससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में लागू किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में रेवेन्यू हरियाणा की वेबसाइट पर एक ही स्थान पर राजस्व संबंधी सभी सेवाएं आमजन के लिए उपलब्ध हैं।
CM सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति को डिजिटल मानचित्र पर भी देख सकेंगे।मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित सभी उपायुक्तों व अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और साथ ही कहा कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों व आपत्तियों का निपटारा साथ-साथ किया जाए।
अन्य खबरें जानें –



