अमृतपाल सिंह को मिली बड़ी राहत, 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, अदालत ने दी 3 घंटे की कस्टडी पैरोल

 अमृतसर, 18 नवंबर सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को कस्टोडियल पैरोल मिल…

अमृतपाल सिंह

 अमृतसर, 18 नवंबर

सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को कस्टोडियल पैरोल मिल गई है। अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को अपने पैतृक गांव में पहुंचकर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होँगें। अमृतसर कोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह को 21 तारीख को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक यानि कि तीन घंटे तक अपने परिवार के साथ रहने की अनुमति होगी। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा मौजूद रहेगी।

परिवार के साथ बिताएंगे 3 घंटे

बता दें कि अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का निधन 8 नवंबर को हुआ था। दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार की ओर से याचिका दायर की गई थी।अमृतपाल सिंह के वकील हरजोत सिंह मान के अनुसार उन्हें परिवार के साथ रहने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया, जोकि डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर तक आने-जाने वाले समय से अलग है। सांसद के आने-जाने और सुरक्षा व्यवस्था पंजाब पुलिस और प्रशासन की ओर से की जाएगी।कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को अमृतसर लाया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज जालंधर दौरे पर, समरसता संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *