पंचकूला, 18 नवंबर
हरियाणा मुख्यमंत्री काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल दो कर्मियों को देर रात मुख्यमंत्री अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती मोहित और पारस हॉस्पिटल में भर्ती लेखराज से मिलकर उनका हाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
थापली के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी
इस दौरान पंचकूला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और CMO डॉक्टर मुक्ता कुमार भी मौजूद रहे।बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंचकूला के मोरनी मे किसान मेले में शामिल हुए थे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद काफिला मोरनी के थापली के पास पहुंचा वहां पर सीएम काफिले में चल रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनिंयत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
CM सैनी ने देर रात जाना घायलों का हाल
हादसे में दो फायर ब्रिगेड़ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल लेखराज की गंभीर हालत होने के कारण पारस अस्पताल मे रेफर किया गया। दूसरे घायल कर्मी को पंचकूला के सेक्टर-6 में इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने देर रात दोनों कर्मियों का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अन्य खबरें जानें –



