अश्लील वीडियो मामले से चर्चा में आये चड्ढा को SGPC ने दिया सिरोपा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा अपनी एक आपत्तिजनक वीडियों के कारण चर्चा में आए थे। इस वीडियों के कारण उनको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरनजीत चड्ढा अपनी एक आपत्तिजनक वीडियों के कारण चर्चा में आए थे। इस वीडियों के कारण उनको दीवान के प्रधान पद से हटा भी दिया गया था। इतना ही नहीं श्री अकाल तख्त की तरफ से चड्ढा को आरोपी करार कर दिया गया था।

Charanjit Singh Chadha

सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों की तरफ से चड्ढा को सिरोपा दिया गया है। बता दे कि चड्ढा की आपत्तिजनक वीडियों के वायरल होने के बाद भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उसको दो सालों के लिए किसी भी धार्मिक सियासी और सामाजिक समागमों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी।

charanjit singh chadha

इसके इलावा शिरोमणी कमेटी की तरफ से इस मामले के कारण उनको दीवान के प्रधान पद से भी हटा दिया गया है। सूत्रों अनुसार चड्ढा के परिवारवालों ने श्री हरिमदिंर साहिब में लंगरघर के लिए मशीन भेंट की जिसके बाद उनको सिरोपा भेंट किया गया।

charanjit singh chadha

इसके बाद शिरोमणी कमेटी के कर्मचारी विवादों में घिर गए है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच के साथ साथ सरोपा देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएंगी। वहीं इस मामले में चरनजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि ये सिरोपा उनकी पत्नी को सौंपा गया था जो बाद उन्होने उनको सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *