ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के नकोदर में रिश्ते उस समय तार तार होते नजर आए जब एक देवर ने अपनी भाबी पर शक के चलते उसकी और एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी अनुसार मृतक लवप्रीत का पत्ति विदेश में रहता है और आरोपी भी विदेश से आकर गांव में मजदूरी करने लगा था।
जब आरोपी को शक हुआ की उसकी भाबी का किसी और युवक के साथ संबंध है तो उसने बिना सोचे समझे अपनी भाबी और युवक की हत्या कर दी और इस वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में मृतक लवप्रीत के भाई का कहना है कि ये मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

