ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक तरफ पंजाब सरकार दूसरे राज्य को बिजली देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब के लोग बिजली को तरस रहे हैं। जी हां मामला फिरोजपुर के कस्बा तलवंडी भाई के करमिति रोड से सामने आया है। जहां पिछले पांच दिन से बिजली सप्लाई बंद पड़ी हुई है।
बिजली नहीं आने से गर्मी में लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। इतना ही नहीं उनको काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तलवंडी भाई का बिजली विभाग कुम्भ करण की नींद सोया हुआ है। गौरतलब है की कुछ दिन पहले फिरोजपुर में तूफान की वजह से बिजली के कई खम्बे गिर गए थे।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की पिछले पांच दिन से बिजली नहीं आने से सभी परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं इस मामले पर बिजली विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर का खंभा गिर गया था। जल्द इलाके की बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा।


