Chandigarh Fire: चंड़ीगढ़ के फेज-2 में आग, बिजली के समान का गोदाम आग की लपटों में घिरा

Chandigarh Fire: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मार्केट में आग के बाद सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बिजली के सामान के गोदाम में आग लग…

Chandigarh Fire: चंड़ीगढ़ के फेज-2 में आग, बिजली के समान का गोदाम आग की लपटों में घिरा

Chandigarh Fire:

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मार्केट में आग के बाद सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बिजली के सामान के गोदाम में आग लग गई। सारा सामान जल गया। इससे उठे धुएं के गुबार से लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम न पहुंचती तो बिजली के सामान में जलने आग विकराल रूप ले सकती थी। इससे साथ लगती दुकानों को भी ज्यादा नुकसान पहुंचता, क्योंकि आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम से फर्स्ट फ्लोर पर बने शोरूम तक पहुंच चकी थी।

अभी आग के स्पष्ट कारण पता नहीं चले हैं लेकिन शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। तीन फायर टेंडर अभी आग बुझाने में लगे हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरां ते वार’ का 60वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 675 स्थानों पर छापेमारी; 416 गिरफ्तार*

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *