गैंगस्टरां ते वार’ का 60वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 675 स्थानों पर छापेमारी; 416 गिरफ्तार*

चंडीगढ़, 21 मार्च मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 60वें दिन, पंजाब पुलिस ने…

DAY 115 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 552 RAIDS; 276 HELD, YUDH NASHIAN VIRUDH

चंडीगढ़, 21 मार्च

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 60वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 675 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

60वें दिन, पुलिस टीमों ने 416 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,099 हो गई है।

इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 168 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के 385वें दिन भी जारी रखते हुए आज 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.8 किलो हेरोइन, 906 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 36,560 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 385 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,886 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

भगवंत सिंह मान सरकार ‘बेअदबी’ के मामलों पर कोई नरमी नहीं बरतेगी; ‘आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *