ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिला-बाल विकास विभाग की तरफ से सखी वन स्टॉप सेंटर चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन शनिवार को झज्जर पहुंची। जहां झज्जर में खोले गए सखी वन स्टॉप सेंटर पर स्टॉफ नदारद मिला।
रिकार्ड आधा-अधूरा था और सिक्योरिटी गार्ड भी वर्दी की बजाय सादे कपड़ों में था। जिसे देखकर महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन भडक़ गई और उन्होंने वहां मौजूद स्टॉफ को खरी-खोटी सुनाते हुए इस पूरे मामले को हरियाणा सरकार के संज्ञान में लाने की बात कही है।
