गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कार्रवाई- शिक्षा मंत्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पानीपत पहुंचे, जहां नेशनल स्पोर्ट्स ऑफ एकेडमी की तरफ से एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पानीपत पहुंचे, जहां नेशनल स्पोर्ट्स ऑफ एकेडमी की तरफ से एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि, प्रदेश में जितने भी अवैध  और गैर मान्यता प्राप्त स्कूल हैं।

उन पर जल्द कार्यवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही प्रदेश भर में साइंस स्कूल  क्लस्टर वाइज  खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा के हर जिले में संस्कृत विद्यालय होता था, पर अब ब्लॉक स्तर पर ऐसे विद्यालय खोले जाएंगे और इनकी संख्या 7 गुना बढ़ जाएगी । वहीं, एसवाईएल के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब अपनी जिद छोड़ दे क्योंकि हरियाणा को उसके हक का पानी मलिकर ही रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *