दिल्ली चुनाव से जुड़े सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु कह गए कुछ ऐसा..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायतों द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े आरोपितों के संदर्भ पर दिए गए निर्णय पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायतों द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े आरोपितों के संदर्भ पर दिए गए निर्णय पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि, यह मामले अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं कह पाऊंगा। वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने शनिवार को पीएलए स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, हम लोग सामाजिक व्यवस्थाओं में रहने व जीने वाले लोग हैं और समाज के हित में काम करते हुए राजनीति में भी कभी अपने सिंद्धात और आदर्शों से समझौता न करते हुए अपना कार्य करते रहे हैं।

दिल्ली चुनाव से जुड़े सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन जिन मूल्यों, सिंद्धातों और उसूलों पर हुआ था, वह उससे कहीं दूर चली गई है। पार्टी के मूल संस्थापक ही केजरीवाल सरकार कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। केजरीवाल सरकार पिछले 5 साल से कुशासन करने में लगी है। केजरीवाल केवल राजनीति बयानबाजी करने में लगे रहे और अपनी नाकामियों का ठिकरा केंद्र की मोदी सरकार पर फोड़ते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल तुष्टीकरण, जात-पात तथा अवसरवादिता की राजनीति करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *