ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रमजान के महिने के चलते सरकार की तरफ से एक तरफा सीजफायर को अब खत्म कर दिया गया है। अब सुरक्षाबल पाकिस्तान की तरफ से किया जाने वाले किसी भी तरह के हमले का माकूल जवाब देंगे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से रमजान के दौरान वादी में सीजाफायर लागू किया गया था ताकि वहां के लोग रमजान का पवित्र त्योहार शांति से मना सकें।
बता दें कि सीजफायर के फैसले को निंदनीय बताया गया था। क्योकि इस कारण भारतीय जवान पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली फायरिंग में अपनी जान गवां रहे थे।


