ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अफगानिस्तान के नंगरहार इलाके के में कार बम धमाके होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस धमाके के कारण 26 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार ये खतरनाक धमाका उस समय हुआ था जब लोग ईद के मौके पर इक्टठे हुए थे।
इसी दौरान ये धमाका किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में तालिबान और सुरक्षाबलों के जवान मौजूद थे।
सूत्रों का कहना है कि तालिबान ने ईद के दौरान जंगबंदी का ऐलान किया था। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
ईद के अवसर पर काफी संख्या में लोग काबुल तालिबान और कई दूसरे शहरों से इक्टठे हुए थे। इसी कारण इस धमाके को अंजाम दिया गया था।




