ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पर्यावरण और इंटरनेट आधुनिकता के साथ तकनीक का अनोखा गठबंधन है। इसी गठबंधन के तहत अमृतसर का एक गांव अब इटरनेट की तकनीक से जुड़ने जा रहा है। जिसके लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने गांव का निरीक्षण भी कर लिया है।
अमृतसर का ये मुद्दल गांव पहला वाइफाई गांव बनने जा रहा हैं। इसके तहत सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मुद्दल गांव में लोगों को पौधे बांटे। सांसद गुरजीत सिंह के मुताबिक गांव को जल्द ही वाइफाई से लेस कर दिया जाएगा।वहीं गांव को वाइ-फाई देने वाली भारत सरकार की टेलिकॉम कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने गांव का निरीक्षण किया है। जिसके तहत जल्द ही गांव को फ्री वाई-फाई मिलने लगेगा।
माना जा रहा है पर्यावरण और इंटरनेट के इस गठजोड़ से गांव के लोगों की सुविधाओं सफ़र आसान होगा। इससे वो आने वाले दिनों में खुद को बाकी दुनिया के साथ जोड़ पाएंगे।


