ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है, वहीं जब गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के लगाए गए, CCTV कैमरों का मजाक बनाया तो, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को एक वीडियो भेज दिया, जिसमें शाह लाजपत नगर में डोर-टु-डोर कैम्पेन करते नजर आ रहे हैं।
डोर टु-डोर कैम्पेन का भेजा सीसीटीवी फुटेज
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री अमित शाह को कहा कि, जिस गली मेें आप डोर टु-डोर कैम्पेन कर रहे हैं उस गली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह जी को देखा जा सकता है।
2015 का पूरा किया वादा
साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों और बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस वादे को अरविंद केजरीवाल सरकार ने पूरा किया है।
कभी नहीं किया 15 लाख कैमरे लगाने का वादा
मनीष सिसोदिया ने 15 लाख कैमरे लगाने की बात पर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने ये कभी नहीं कहा कि, हम दिल्ली में 15 लाख कैमरे लगाएंगे। बीजेपी झूठ बोल रही हैं।



