जाम से मुक्ति के लिए हरियाणा में अपनाई जाएगी तकनीक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि, शहर को जाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि, शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वैकल्पिक सडक़ मार्गों के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं।

इसके लिए उन्होंने कई सडक़ मार्गों के विकल्प भी सुझाए और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इनके प्रस्ताव तैयार करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने जिला के विकास से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी अधिकारियों से मांगी। उन्होंने उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी से एडहॉक पर कार्य कर रहे और लंबे समय से हिसार में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची भी तैयार करके उन्हें भिजवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *