ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने का मामला अब गरमाने लगा है। जिला शिक्षा अधिकारी को फिर से बहाल करने के लिए निजी स्कूलों ने मोर्चा खोल लिया है। जिसे लेकर शुक्रवार प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्यों ने सीएम मनोहर लाल के नाम अपना ज्ञापन भी सौंपा।
प्राइवेट स्कूल संघ का कहना है कि, अगर उनकी मांग के तहत जिला शिक्षा अधिकारी को बहाल नहीं किया गया तो फिर वो संघर्ष का रास्ता चुनने के लिए मजबूर होंगे।

