सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुखपाल खैरा को लगाई फटकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैरा राणा गुरजीतकी शुगर मिल में जाने का मामला पर सियासत शुरू हो गई है। इसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैरा राणा गुरजीतकी शुगर मिल में जाने का मामला पर सियासत शुरू हो गई है। इसी के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सुखपाल खैरा हो चेतावनी दी है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता के द्वारा की गई फिर से इस तरह की हरकत को कानून के द्वारा ही सुलझाया जाएगा।

captain and sukhpal khaira

साथ ही मुख्यमंत्री ने सुखपाल खैरा पर नीचे स्तर की सियासत करने का दोष लगाते हुए कहा कि शाहकोट उपचुनाव के कारण ही खैरा ने ये किया है ताकि वो सुर्खियों में बना रहे पर उसको पिछली चुनावों में मिली हारों से सबक लेना चाहिए।

sukhpal singh khaira

गौरतलब है कि सुखपाल खैरा ने राणा गुरजीत की शुगर मिल की तरफ से कथित तौर पर फैलाए जा रहे प्रदूषण का जायजा लेने के लिए गए थे। पर पुलिस ने उनको आगे जाने से रोका था। इस दौरान सुखपाल खैरा ने कहा था कि कैप्टन मनाली में ठंडी हवाओं का आनंद उठा रहे और पंजाब में लोग गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *