ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है। बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया ने भी इस चुनाव में वोट पाई। इस दौरान उन्होने कहा कि उनको परमात्मा की तरफ से माइनिंग के मामले के लिए क्लीन चीट मिली हुई है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा बेनकाब हो चुका है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि एसएचओ बाजवा के साथ उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ पर भी निशाना साधा। साथ ही उनका ये भी कहना है कि शाहकोट उपचुनाव में जीत उनकी ही होगी।


