SAD और AAP पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर लगाए जाली वोट डालने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के लिए मतदान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के बीच कांटे की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के लिए मतदान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिरोमणी अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर जाली वोट डालने के आरोप लगाए है।

Shahkot election

सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी अकाली दल और आप पार्टी ने कांग्रेस पर जाली वोट डालने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लुधियाना से लोगों को ला कर उनसे जाली वोट डलवा रहे है।

शिरोमणी अकाली दल के और आम पार्टी का ये भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी NRI से भी जाली वोट डलवा रहे है। बता दें कि ये आरोप दोनों पार्टियों ने महतपुर के अकबर खुर्द इलाके पर लगाया है। गौरतलब है कि शाहकोट उपचुनाव में अभी तक 31 प्रतिशत वोट पड़ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *