Bahadurgarh Horrific Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में कैंटर चालक ने मचाया कोहराम, सात को रौंदा, तीन की मौत चार घायल?

Bahadurgarh Horrific Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार को एक कैंटर चालक ने शहर में दहशत फैला दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई,…

Bahadurgarh Horrific Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ में कैंटर चालक ने मचाया कोहराम, सात को रौंदा, तीन की मौत चार घायल?

Bahadurgarh Horrific Accident:

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार को एक कैंटर चालक ने शहर में दहशत फैला दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से महिला को रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित मामा चौक पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दो की मौके (Bahadurgarh Horrific Accident) पर ही मौत हो गई।

Bahadurgarh Horrific Accident, चार की मौत

मृतकों की पहचान अशोक (32) निवासी आलियासपुर, जिला छपरा (बिहार) और शंभू (22) निवासी मांझी, जिला छपरा के रूप में हुई है। दोनों बहादुरगढ़ में रहकर नौकरी करते थे। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी कैंटर रुका चालक नहीं और बहादुरगढ़ बाईपास की ओर भाग गया। वहां उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार योगेंद्र (30) निवासी कानोंदा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण घायल हो गया।

कैंटर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान कैंटर ने एक ऑटो को भी टक्कर मार दी। इसमें सवार तीन लोगों, घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Budegt Session PM Modi: पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *