फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों को कैबिनेट मंत्री बेदी की दो टूक, टकराव लेंगे तो कड़ा एक्शन लेना पड़ेगा

फतेहाबाद,25 अगस्त हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी यदि अपनी हड़ताल जारी रखना चाहते हैं तो…

फतेहाबाद

फतेहाबाद,25 अगस्त

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी यदि अपनी हड़ताल जारी रखना चाहते हैं तो रखें, लेकिन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सफ़ाई अभियान में बाधा न डालें। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में बीती रात भी सफाई करवाई गई है और प्रशासन अपनी ओर से बेहतर व्यवस्था बनाने में जुटा है।

कृष्ण कुमार बेदी  जन परिवाद समिति की मीटिंग में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, यदि कर्मचारी सरकार से सीधा टकराव लेंगे, तो फिर मजबूरी में कड़ा एक्शन लेना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि दो दिन बाद मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी।

वे खुद, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और अधिकारी पूरा प्रयास कर रहे हैं, हालांकि कुछ कानूनी पहलुओं के कारण निर्णय में समय लग रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़े 14 मामलों में से 13 पर सहमति बन चुकी है, जबकि एक मामले में कुछ कानूनी एवं तकनीकी पेच हैं। इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई है, मुख्यमंत्री इस मामले में गंभीर है और कर्मचारियों की मांग पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री आधिकारिक प्रवास पर है। उनके प्रवास से वापस लौटने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर नियमानुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा की कि वे प्रशासन के साथ किसी प्रकार का टकराव न करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।  उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे सरकार पर विश्वास रखें, हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौटें और बातचीत के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

 अन्य खबरें जानें-

कालका-पिंजौर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग महिला को सींगों से उठाकर पटका, बाजू टूटी, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *