रोहतक,25 अगस्त
रोहतक की सुनारिया जेल मे सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर बाहर आ गया।2017 में मिली सजा के बाद उसकी 17वीं अस्थाई रिहाई है।सरकार ने सोमवार को उसकी फरलो मंजूर की थी।
राम रहीम मंगलवार सुबह 6.05 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आया। नौ गाडियों के सुरक्षा काफिले के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय पहुंचा।
2017 से जेल में बंद है राम रहीम
गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया था। दोनों मामलों में उसे 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी, यानी कुल 20 साल की सजा। इसके बाद उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया था।
इस साल तीसरी बार जेल से बाहर
राम रहीम को 2026 में इससे पहले भी दो बार अस्थायी रिहाई मिल चुकी है। जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। अब करीब दो महीने बाद उसे 21 दिन की फरलो मिली है।
राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। उसकी ताजा 21 दिन की फरलो के बाद एक बार फिर हाई-प्रोफाइल कैदियों की अस्थायी रिहाई और इसके लिए लागू नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
अन्य खबरें जानें-



