Chandigarh Building Collapsed: बड़ा हादसा! चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में गिरी इमारत

Chandigarh Building Collapsed: चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एक इमारत ढह गई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस…

Chandigarh Building Collapsed: चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एक इमारत ढह गई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस इमारत के गिरने से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. (Chandigarh Building Collapsed) 

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में महफिल होटल के पास लंबे समय से खाली पड़ी इमारत का एक हिस्सा आज सुबह अचानक ढह गया. कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इमारत और आसपास की दुकानों को पहले ही खाली करा लिया था.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में करीब 2 महीने से निर्माण कार्य चल रहा था. इससे इमारत में दरारें आ गई. मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही 27 दिसंबर को बिल्डिंग को सील कर दिया गया.(Chandigarh Building Collapsed) 

मौके पर पहुंचे सेक्टर-17 चंडीगढ़ थाने के SHO रोहित ने बताया कि इमारत सुबह 7.15 बजे गिरी. इमारत को मालिक ने किराए पर दिया था. किरायेदार द्वारा इसकी मरम्मत करायी जा रही थी. इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक ठेकेदार या किसी अन्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही मोहाली के सोहाना में एक बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की जान चली गई थी. बिल्डिंग के साथ बेसमेंट भी खोदा जा रहा था. इसी के चलते यह हादसा हुआ.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *