बड़ा सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत

Kerala Bus Accident News: केरल के इडुक्की जिले के पुलुपारा इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तंजावुर से मावेलिकारा जा रही…

Kerala Bus Accident News: केरल के इडुक्की जिले के पुलुपारा इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तंजावुर से मावेलिकारा जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बस में कुल 34 लोग सवार थे. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ.(Kerala Bus Accident News) 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे. इस हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *