Aaj ka rashifal: आज का दिन कुंभ-वृष वालों के लिए बीतेगा अच्छा, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- खर्च की अधिकता बनी रहेगी. निवेश कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहें.…

मेष(Aries Horoscope)- खर्च की अधिकता बनी रहेगी. निवेश कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहें. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. बड़प्पन से काम लेंगे. लक्ष्यों को साधेंगे. समन्वय का प्रयास रहेगा.कामकाज सामान्य रहेगा. जोखिम लेने से बचें.

वृष(Taurus Horoscope)- आर्थिक लाभ के अवसरों को भुनाएंगे. सभी क्षेत्रों में उन्नति और विकास की राह बनी रहेगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. लाभ संवार बनाए रखेंगे. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. लाभ के अवसरों को भुनाएंगे. कार्य विस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- बड़ों की मदद से सकारात्मकता का स्तर ऊंचा बना रहेगा. सहयोगी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. प्रबंधन प्रशासन के प्रति समर्पित रहेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे.सफलता का परचम बुलंद रहेगा. विभिन्न कार्यों को समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में तेजी रहेगीं. यात्रा संभव है. रुटीन बेहतर रखेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)- भाग्य की प्रबलता से सभी मामले पक्ष में बने रह सकते हैं. उमीद से अच्छे परिणाम पाएंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साधेंगे. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.सामंजस्य और सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा.सहजता से आगे बढ़ेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक होंगी.

सिंह(Leo Horoscope)- सावधानी से कदम आगे बढ़ाने का समय है. सूझबूझ और सद्व्यवहार बनाए रखें. अपनों से सामंजस्यता बढ़ाने का प्रयास रहेगा. अनुबंधो में सजग रहेंगे. मेहनत से लक्ष्य साधेंगे. क्षमा भाव बनाए रखें. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में धैर्य रखें. विभिन्न मामले लंबित बने रह सकते हैं. मितभाषी रहें.

कन्या(Virgo Horoscope)- घर परिवार के महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. साझा गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी. औद्योगिक कार्य समय से पूरा कर लेने का प्रयास रखेंगे. साझेदारी में सक्रियता बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध संवार पर रहेंगे. अनुबंधों में सतर्क रहेंगे.

तुला(Libra Horoscope)- परिश्रम से परिणाम की प्राप्तियां बेहतर बनी रहेंगी. पेशेवर परिस्थितियां मिलीजुली रहेंगी. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. चर्चा में सहज रहेंगे. सहकर्मियों का समर्थन बना रहेगा. व्यक्तिगत मामले लंबित रह सकते हैं. अतिउत्साह से बचें. समता सामंजस्य से आगे बढें जोखिम के कार्य न करें.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- मित्रों के साथ और सहयोग उत्साहित बने रहेंगे. उमंग से कार्य करेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. विवेक विनम्रता बनाए रहेंगे. तेजी रखेंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- लोगों की भावनाओं को अनदेखा न करें. भावुकता में लापरवाही न बरतें. पारिवारिक मामलों में सकियता बनाए रहेंंगे. हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे. रक्त संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. स्वार्थ संकीर्णता से बचें. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. विनम्रता और विवेक रखें.

मकर (Capricorn  Horoscope)-  विभिन्न मामलों में पहल की भावना बढ़ी रह सकती है. साहसिक एवं सामाजिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. सहकारिता पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. भाईचारा बढ़ाएंगे. सम्मान बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. श्रेष्ठ जनों से भेंट मुलाकात होगी. वाणिज्यिक प्रयास बनेंगे

कुंभ(Aquarius Horoscope)- अपनों से सुख साझा करने पर जोर बना रहेगा. पारिवारिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. धन संपत्ति के प्रयासों में सक्रियता रखेंगे. आत्मविश्वास से बात रखेंगे. परिवार में समय देंगे. विनम्रता विवेक रखेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सहजता बढ़ेगी. पारिवारिक मामले सुखद रहेंंगे. फोकस बढ़ाएंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- बहुमखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. हर्ष आनंद के पल निर्मित होंगे. संबंधियों के साथ खुशियों को बांटेंगे. चहुंओर अनुकूलता बनी रहेगी. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. संवाद में सहजता से रखेंगे. आवश्यक कार्य सधेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *