ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात में बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की गुंडागर्दी सामने आई। उसने खुलेआम पिस्तौल दिखाकर एक युवती और उसके साथी को धमकाया और गाली गलौच भी की |
बताया जा रहा है कि आशीष पांडे नशे की हालत में लड़कियों के बाथरूम में जा घुसा था | जिसका वहां मौजूद एक अन्य युवती ने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। होटल के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि वे भी डर गये थे।
Watch Video
