ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में नौकरी की तलाश में भटक रही 27 वर्षीय महिला को नौकरी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया | पीड़ित महिला के अऩुसार एक निजी कंपनी में नौकरी देकर बाद में उसके साथ गन प्वाईंट पर एक साल में कई बार दुष्कर्म किया गया | आरोपी ने महिला का अशलील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी | जब महिला की ओर से विरोध किया गया तो आरोपि की बहन ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दी |
फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है | रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है | जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा


