ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सतलोक आश्रम के मुखी बाबा रामपाल को हाल ही में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। आज रामपाल को दूसरे कत्ल केस में भी सजा सुना दी गई है। बता दें कि रामपाल के खिलाफ 430 धारा के तहत सजा सुनाई गई है।
कोर्ट ने रामपाल को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ-साथ एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि रामपाल पर पिछले मामले के साथ ही ये मामला भी चलेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=cfoPj-dN-VA
गौरतलब है कि रामपाल के आश्रम से एक महिला की लाश मिली थी जिसके बाद ही उसके ऊपर मामला दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी तरफ रामपाल के साथ साथ उसके 15 अनुयायियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।


