ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फतेहाबाद पुलिस ने आज फतेहाबाद शहर के चार मरला कॉलोनी में बंद पड़े एक बेसमेंट से नग्न अवस्था में युवक और युवती को काबू किया। यह दोनों युवक युवती नशे की ओवरडोज लेकर बेसमेंट मे लेटे हुए थे। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने दोनों युवक युवती को हिरासत में लिया।
पकड़े गए दोनों युवक युवती नशे की हालत में थे। जिसके बाद उनका मेडिकल नागरिक अस्पताल में करवाया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों युवक युवती को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा था और युवक चेन स्नेचिंग के मामले में भी आरोपी रह चुका है। युवक युवती ने रात को नशा लिया और ओवरडोज के चलते वही बेसुध हो गए। जिसके बाद पुलिस ने रेड की ओर दोनों को हिरासत में लिया।

