आतंकी हमले में हरियाणा का लाल शहीद, अनंतनाग में आतंकी हमले में 5 जवान हुए थे शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला हुआ। शहर की एक बेहद व्यस्त सड़क…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला हुआ। शहर की एक बेहद व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुए हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। इनमें झज्जर के एएसआई रमेश कुमार भी शामिल हैं। रमेश की शहादत की खबर बीती देर शाम गांव खेड़ी गेट में सेना के अधिकारियों ने उसके परिजनों को दी l सूचना मिलने के बाद ही जहां रमेश का परिवार मातम में डूब गया |

रमेश की शहादत की खबर के बाद परिवार ही नहीं, गांव में भी लोग गमगीन माहौल में डूब गए l सूचना के बाद से शहीद रमेश के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है और शहीद रमेश के परिवार के साथ साथ पूरे गांव के लोग जहा रमेश की शहादत को देश के लिए गर्व की बात बता रहे हैं |

सेना से मिली सूचना के अनुसार शहीद रमेश ने मां भारती पर अपने प्राण न्योछावर करने से पहले एक आतंकी को अपनी गोली का शिकार बना लिया l शहीद रमेश के परिजनों को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी है के शहीद रमेश का शव गुरुवार की शाम गांव पहुंचेगा l उसके बाद ही शहीद रमेश का राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा l

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *