इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जलवा देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
14 दिनों में कमाए 438 करोड़
मार्वल की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेरिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 103.25 करोड़ रुपये जुटाए।
दूसरे बुधवार को 6.45 करोड़ की कमाई
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने 14वें दिन यानि बुधवार को करीब 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने भारत में 14 दिनोँ में 438 करोड़ रूपये की कलेक्शन की है।
‘द ओडिसी’ से भी मिल रही टक्कर
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और नोलन के निर्देशन को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी।
फिलहाल ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में कमाई की रफ्तार इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनाए हुए है।
अन्य खबरें जानें –


