कैब बुकिंग के नए नियम लागू, बुकिंग के समय टिप मांगने पर रोक, राइड पूरी होने के बाद ही मिलेगा विकल्प

दिल्ली,13 अगस्त केन्द्र सरकार ने राइड उपलब्ध कराने वाले ऐप्स के उस फीचर पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिसमें ग्राहक से राइड…

कैब

दिल्ली,13 अगस्त

केन्द्र सरकार ने राइड उपलब्ध कराने वाले ऐप्स के उस फीचर पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिसमें ग्राहक से राइड बुक होने से पहले एडवांस टिप मांगी जाती थी। इसका मतलब है कि अब आप जब अपनी राइड बुक करेंगे, तो ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिखेगा। हालांकि अब ओला, उबर, रैपिडो और इनड्राइव समेत सभी राइड बुक वाले ऐप पर राइड पूरी होने के बाद लोग अपनी मर्जी से टिप देने या न देने के लिए आजाद होंगे।

बुकिंग के समय नहीं मिलेगा टिप का विकल्प

नए निर्देश के तहत कैब बुक करते समय यात्रियों को 10, 15 या 20 रुपये जैसी एडवांस टिप देने का विकल्प नहीं दिखाया जा सकेगा। राइड शुरू होने से पहले या यात्रा के दौरान भी ऐप पर ऐसा कोई प्रॉम्प्ट या संदेश नहीं दिया जा सकेगा, जिससे यात्री को टिप देने के लिए प्रेरित किया जाए। केन्द्र सरकार ने ऐसी व्यवस्था पर भी रोक लगाई है, जिसमें यह संकेत दिया जाता हो कि टिप देने से ड्राइवर राइड जल्दी स्वीकार करेगा या यात्री को जल्द कैब मिल जाएगी।

राइड खत्म होने के बाद दे सकेंगे टिप

अब यात्री राइड पूरी होने के बाद अपनी इच्छा से ड्राइवर को टिप दे सकेंगे। रेटिंग देने के दौरान ऐप पर टिप का विकल्प दिखाया जा सकता है। सरकार का कहना है कि टिप पूरी तरह स्वैच्छिक होनी चाहिए और यात्री को राइड मिलने की चिंता या जल्दी कैब मिलने की उम्मीद में टिप देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

ड्राइवर को मिलेगी पूरी टिप

सरकार ने टिप की रकम को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यात्री जितनी रकम टिप के तौर पर देगा, उसकी पूरी राशि ड्राइवर को देनी होगी। एग्रीगेटर कंपनी टिप में से कोई हिस्सा नहीं काट सकेगी।अगर कोई यात्री ड्राइवर को 50 रूपये की टिप देता है तो ड्राइवर को पूरे 50 रुपये मिलेंगे।

सरकार ने सभी संबंधित कैब एग्रीगेटर्स को अपने ऐप से एडवांस टिप या ऐसे अन्य फीचर हटाने के निर्देश दिए हैं, जिनसे टिप को राइड की उपलब्धता या जल्दी बुकिंग से जोड़ा जाता हो।

 अन्य खबरें जानें –

Box Office: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 14 दिनों में भारत में कमाए 438 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *