मुंबई 7 जुलाई
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की है। अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। इस शादी के मौके पर कपूर परिवार में जश्न का माहोल देखने को मिला। इस शादी में कईं फिल्मी जगत के लोग भी शामिल हुए।
अंशुला कपूर ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने जीवनसाथी रोहन ठक्कर के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “सभी लोगों में से, सभी जगहों में से, सभी सही समयों में से… यह तुम थे। हर मोड़ पर अब भी तुम हो। तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो।”
शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंशुला और रोहन दूल्हा-दुल्हन के रूप में जयमाला पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर शादी की खुशी साफ दिख रही है। इस दौरान उनकी बहनें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर भाई
अर्जुन कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे।
अंशुला कपूर, बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। अर्जुन कपूर उनके बड़े भाई हैं जो एक्टर हैं ,जबकि अंशुला ने लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
अन्य खबरें जाने –




