श्रीलंका 7 जुलाई
श्रीलंका के नेगोम्बो स्थित एक जेल में दो दिनों तक चली हिंसक झड़प चली ।जिसमें करीब 26 लोगो की मौत हो गई।जिसमें 7 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इस झडप में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, झड़प स्थायी और अस्थायी कैदियों के दो गुटों के बीच शुरू हुई थी, जिसने बाद में बड़ा हिंसक रूप ले लिया।कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया । हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस , विशेष बल और सेना को बुलाया गया । पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है।यह झड़प श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो स्थित एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल में कैदियों के बीच हुई।
जानकारी के अनुसार कैदियों के दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप घारण कर लिया।
बताया जा रहा है कि कुछ कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया, जिससे हिंसा और बढ़ गई। घटना के समय जेल में करीब 1,800 कैदी मौजूद थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झड़प कथित तौर पर जेल के भीतर ड्रग तस्करी का समर्थन करने वाले और उसका विरोध करने वाले दो गुटों के बीच हुई। हिंसा के बाद पुलिस के विशेष टास्क फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया, जबकि तीन कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित किया गया।
जेल विभाग ने मामले की विशेष जांच के आदेश दिए हैं। जेल महानिदेशक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, वहीं पुलिस भी अलग से पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल कैदियों और अधिकारियों को पुलिस बसों के जरिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया ।जेल परिसर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
श्रीलंका के न्याय मंत्री ने घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि सात जेल अधिकारियों और 19 कैदियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जेल सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया जाएगा।
अन्य खबरें जाने –




