IRAN में राष्ट्रीय शोक के बीच खामेनेई की अंतिम यात्रा हुई शुरू, सड़कों पर उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

6 जुलाई ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग…

खामेनेई
6 जुलाई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर अपने पूर्व नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान शोक में डूबे लोगों ने खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए और अमेरिका तथा इस्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

खामेनेई के पार्थिव शरीर को ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर विशेष रूप से सजाए गए वाहन पर रखा गया। इसी वाहन पर उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमले के दौरान हुई हवाई कार्रवाई में मौत हो गई थी।

ईरानी अधिकारियों ने बताया कि खामेनेई की अंतिम यात्रा लगभग 12 घंटे तक तेहरान की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेगी। वहां से खामेनेई के पार्थिव शरीर को उनके जन्मस्थान मशहद ले जाया जाएगा, जहां इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ईरान में शनिवार से राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जो गुरुवार तक जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है और हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और हालिया तनाव को समाप्त करने को लेकर बातचीत की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक इन वार्ताओं में किसी बड़ी प्रगति की संभावना कम है।

अन्य खबरें जाने –

91st birthday of 14th Dalai Lama: ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *